सवाई माधोपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक 24 घंटे में गिरफ्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर में खाजना डूंगर पुलिस ने 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक विमल कुमार को टोंक से गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया।

सवाई माधोपुर की खाजना डूंगर थाना पुलिस टीम जिसने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक विमल कुमार को घटना के 24 घंटे के भीतर टोंक जिले से गिरफ्तार किया।
प्रशासनिक निर्देश और सुपरविजन
श्री अनिल कुमार बेनीवाल (IPS), पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिनकी पालना में श्री विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री हंसराज बैरवा आर०पी०एस० पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण के सुपरविजन में थानाधिकारी रखांजना डूंगर श्री दिलीप कुमार पु.नि. के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
घटना का विवरण
"दिनांक 15.02.2026 को एक परिवादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी पुत्री कक्षा 08 में पढ़ती है। स्कूल के अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गलत काम किया है रिपोर्ट पर कार्यवाही करने की कृपा करें।"
त्वरित पुलिस कार्यवाही और गिरफ्तारी
प्राप्त रिपोर्ट के संबंध में समस्त हालात उच्चाधिकारियों को निवेदन किये गये। प्रकरण हाजा की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र प्रकरण दर्ज कर मन थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि. द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया एवं थाना हाजा पर एक टीम गठित की जाकर आरोपी को डिटेन किये जाने हेतू रवाना किया गया।
श्री मुस्ताक स.उ.नि. मय टीम द्वारा आरोपी को विभिन्न स्थानों पर तलाश किया गया एवं तकनीकी सहायता से आरोपी को उसके पैत्रक गांव भलाई मोहल्ला लावा, पुलिस थाना डिग्गी, टोंक से डिटेन किया गया।
आरोपी विमल कुमार पुत्र श्री मेवाराम बुनकर जाति बुनकर उम्र 27 साल निवासी भलाई मोहल्ला, लावा पुलिस थाना डिग्गी जिला टोंक से पूछताछ / अनुसंधान किया गया। बाद अनुसंधान आरोपी के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी को आज दिनांक 16.02.2026 को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
- 01. श्री दिलीप कुमार पु.नि. पुलिस थाना रखांजना दूँगर
- 02. श्री मुस्ताक सउनि
- 03. श्री चन्द्रभान एच सी 375
- 04. श्री रुपसिंह कानि. 1038
- 05. श्री बसराम कानि. 1167
- 06. श्री यशवन्त कानि. 1505
- 07. श्री महेन्द्र हैड़ कानि साईबर सैल स०मा०

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
