सवाई माधोपुर: एनडीपीएस मामले में दो माह से फरार आरोपी मुस्ताक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने 8 आपराधिक मामलों में संलिप्त वांछित आरोपी को दौसा बस स्टैंड से दबोचा।

पुलिस हिरासत में वांछित आरोपी मुस्ताक उर्फ खरगोश (बाएं) और कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल दयाराम (दाएं)।
पुलिस थाना मानटाउन द्वारा एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई, जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचा गया।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन तथा अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री उदय सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 22.04.2026 को प्रकरण संख्या 90/2026 धारा 8/21, 8/29 एनडीपीएस एक्ट, पुलिस थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर में वांछित मुलजिम मुस्ताक उर्फ खरगोश पुत्र मुन्ना खान, जाति मुस्लमान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुमेरगंज मण्डी, पुलिस थाना इन्द्रगढ़ जिला बुन्दी को दौसा बस स्टेण्ड बजरिया थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया।
उक्त मुलजिम पिछले दो माह से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, जुआ एवं आबकारी अधिनियम के कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं, जो उसके आपराधिक इतिहास को दर्शाते हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य श्री दयाराम हैड़ कानि 325 और श्री भरतलाल कानि 1629 शामिल रहे, जिसमें श्री दयाराम हैड़ कानि 325 की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
यह कार्रवाई न केवल फरार आरोपियों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
