श्री अनिल कुमार आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, श्री विजयसिंह मीना अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्यवाही संपन्न हुई।

अवैध देशी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में दिनांक 27.01.2026 को टीम प्रभारी श्री बनय सिंह एस आई मय टीम श्री बलराम कानि 1139, श्री हम्मीर कानि. 461 एवं श्री अशोक कानि. 1357 के द्वारा कार्यवाही की गई।

  • अभियुक्त: चेतराम पुत्र श्री मिश्रीलाल जाति गुर्जर, उम्र 38 साल, निवासी रिवाली थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर।
  • बरामदगी: एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस।
  • विवरण: आरोपी रेलवे लोको स.मा. के पीछे पानी की टंकी के पास संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया।
  • कानूनी कार्यवाही: देशी कट्टा व कारतूस को जप्त कर चेतराम को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। वापसी थाना पर प्रकरण संख्या 44/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध कर तफ्तीश जारी है।

कमलेश हत्याकांड के षड्यन्त्र में शामिल

"उक्त चेतराम दिनांक 13-12-2025 को गंगापुर सदर ईलाके के ग्राम थडी मे कमलेश गुर्जर की फायरिंग कर हत्या करने के मामले मे षड्यन्त्र में शामिल है।" जिसके संबंध में गंगापुर सदर पर एफआईआर संख्या 338/2025 दर्ज है। चेतराम पर पूर्व में भी अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

एक अन्य वारंटी की गिरफ्तारी

इसी प्रकार दिनांक 28-1-2026 को टीम प्रभारी श्री अजीत सिंह स.उ.नि. मय टीम प्रभारी श्री हम्मीर कानि. 461 एवं श्री रामकेश कानि. 586 के द्वारा कलेक्ट्री के पीछे से एक और गिरफ्तारी की गई।

  • न्यायालय: माननीय न्यायालय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय संख्या 2 स.मा.।
  • प्रकरण: प्रकरण संख्या 1949/23 सरकार बनाम पृथ्वीराज।
  • वारंटी: पृथ्वीराज पुत्र श्री भेरुलाल उम्र 28 साल निवासी आटुण खुर्द थाना मानटाउन को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम के सदस्यों के नाम निम्न हैं:

1. श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. थानाधिकारी


2. श्री बनय सिंह उ.नि.

3. श्री अजीत सिंह स.उ.नि.

4. श्री हम्मीर कानि. 461

5. श्री अशोक कानि 1357

6. श्री बलराम कानि. 1139

7. श्री रामकेश कानि 0586

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story