अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

"श्री अनिल कुमार बेनीवाल आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर के निर्देशन में श्री विजय सिंह आर०पी०एस० अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री हंसराज बैरवा आर०पी०एस० सी०ओ० ग्रामीण के सुपरविजन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर के द्वारा स्थायी वारंटी, भगोडे, पी०ओ०, 299 सीआरपीसी में वांछित चल रहे व्यक्तियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे एक माह के अभियान (ऑपरेशन शिकंजा) के तहत थानाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार शर्मा पु०नि० पुलिस थाना चौथ का बरवाडा के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया जाकर जाकर सम्पूर्ण ईलाका थाना व गैर ईलाका थाना में कई जगह पर दबिश दी गई।"

गिरफ्तारी का विवरण

दौराने अभियान पुलिस टीम श्री धर्मेन्द्र स०उ०नि०, श्री भैरूसिंह कानि 1609, श्री आशाराम कानि 961 के द्वारा थाना हाजा के माननीय न्यायालय एससी/एसटी जिला सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 13/2023 में स्थाई वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर) मनराज उर्फ मनराज दिवाना पुत्र श्री रघुनाथ गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम रजवाना पुलिस थाना चौथ का बरवाडा जिला सवाईमाधोपुर को पांवडेरा रेल्वे फाटक कस्बा चौथ का बरवाडा से आज दिनांक 17.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। ईलाका हाजा में वांछित मुल्जिमानो की लगातार धरपकड जारी है।

गिरफ्तारशुदा स्थायी वारंटी (हिस्ट्रीशीटर) का विवरण

  • नाम: मनराज उर्फ मनराज दिवाना
  • पिता का नाम: श्री रघुनाथ गुर्जर
  • जाति व उम्र: गुर्जर, उम्र 35 साल
  • निवास: ग्राम रजवाना पुलिस थाना चौथ का बरवाडा जिला सवाईमाधोपुर

कार्यवाही पुलिस टीम

थाना हाजा के एक हिस्ट्रीशीटर / स्थायी वारंटी मनराज उर्फ मनराज दिवाना को गिरफ्तार करने वाली टीम में निम्नलिखित शामिल रहे:

  • श्री महेन्द्र कुमार शर्मा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना चौथ का बरवाडा।
  • श्री धर्मेन्द्र सिंह स०उ०नि० पुलिस थाना चौथ का बरवाडा।
  • श्री भैरू सिंह कानि. 1609 पुलिस थाना चौथ का बरवाडा।
  • श्री आशाराम कानि. 961 पुलिस थाना चौथ का बरवाडा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story