सवाई माधोपुर जिले में पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने साइबर अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध दोहरी कार्रवाई करते हुए एक ओर ऑनलाइन ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण हंसराज बैरवा (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल सवाई माधोपुर की सूचना पर 20 मई 2026 को सवाई माधोपुर रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास से साइबर फ्रोड से जुड़े एक आरोपी को दबोचा।

पुलिस ने आरोपी कमल सिंह पुत्र राम भरोष, उम्र 19 वर्ष, जाति मीना, निवासी ग्राम बोरदा, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो सिम कार्ड बरामद कर धारा 318(4), 319(2), 336(2), 303(2), 340(2), 338 बीएनएस, 13 आरपीजीओ एक्ट तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 149/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप, पल्स एप्लिकेशन, फेसबुक और रेड्डी एप्लिकेशन पर आईडी व चैनल बनाकर “मनी हेल्प” तथा ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े स्क्रीनशॉट में कांट-छांट कर उन्हें अपनी आईडी और चैनल पर अपलोड करता था तथा लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता था।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में सउनि बच्चू सिंह, कानि. 1601 प्रकाश चंद्र, कानि. 1600 हेमराज, कानि. 1148 मुकेश कुमार शामिल रहे।

इसी क्रम में 21 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर बनेठा रोड ग्राम पावंडेरा क्षेत्र में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वाहन को धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत जब्त किया गया तथा प्रकरण संख्या 151/2026 दर्ज किया गया। ट्रैक्टर चालक/मालिक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में सउनि बच्चू सिंह, एचसी सीताराम 316, कानि. अनिल कुमार 1515, कानि. जितेश 1473, कानि. भेरू सिंह 1609 शामिल रहे। वहीं विशेष भूमिका निभाने वाली टीम में कानि. विनोद कुमार 1045, कानि. भेरू सिंह 1609, कानि. जितेश कुमार 1473, कानि. प्रकाश चंद्र 1601, कानि. अनिल कुमार 1515, कानि. हेमराज 1600 और कानि. मुकेश कुमार 1148 सम्मिलित रहे।

पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में साइबर अपराध और अवैध बजरी खनन पर लगातार की जा रही इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और निगरानी और अधिक मजबूत हुई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story