श्री कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० महानिरिक्षक पुलिस भरतपुर रैन्ज भरतपुर द्वारा माह फरवरी मे वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु आपरेशन शिकंजा अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान में श्री अनिल कुमार बेनीवाल आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


अभियान और सुपरविजन

उक्त आदेशो की पालना मे दिनांक 5-2-2026 को वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में श्री विजयसिंह अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्यवाही संपन्न हुई।


प्रथम गिरफ्तारी: 08 वर्ष से फरार वारंटी हरिद्वार से दस्तयाब

श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया गया:

  • "स्थाई गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय अति० न्यायिक मजि० संख्या 1 सवाई माधोपुर द्वारा जारी सरकार वनाम दिनेश वगै०, प्रकरण संख्या 346/2016 अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट।"
  • "दुसरा स्थाई वारण्ट माननीय न्यायालय अति० न्यायिक मजि० संख्या 1 सवाई माधोपुर द्वारा जारी सरकार वनाम जय वगै०, प्रकरण संख्या 397/2016 अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट।"

इन प्रकरणों में वांछित स्थाई वारंटी मनीष पुत्र श्री जगदीश उपाध्याय उम्र 45 साल निवासी म०न० 20 जवाहर नगर गुलाब बाग थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को हरिद्वार से दस्तयाव कर थाने पर गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारण्टी करीब 08 वर्ष से फरार चल रहा था।


द्वितीय गिरफ्तारी: 10 वर्ष से फरार वारंटी गंगापुर सिटी से गिरफ्तार

इसी प्रकार दुसरी टीम श्री देवेन्द्र सिंह हैड कानि० 1253 मय टीम श्री ईश्वरराम कानि 1616 श्री सुरेन्द्र सिंह कानि० 116 के द्वारा कार्यवाही की गई:

  • "स्थाई गिरफ्तार वारण्ट माननीट न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय स०मा० द्वारा जारी सरकार बनाम लेखराज प्रकरण संख्या 286/2015 धारा 379 आईपीसी।"

इस प्रकरण मे वाछिंत स्थाई वारण्टी लेखराज उर्फ लेखराम पुत्र श्री माधो बैरवा उर्फ माधव उम्र 35 साल निवासी रामपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को गंगापुर सिटी रेल्व स्टेशन से दस्तयाब कर थाने पर गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारम्टी करीब 10 वर्ष से फरार चल रहा था।


कार्यवाही में शामिल टीम

  1. श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
  2. श्री देवेन्द्र एचसी 1253
  3. श्री ईश्वरराम कस्वा कानि. 1616
  4. श्री सुरेन्द्र सिंह कानि. 116
  5. श्री नाहरसिंह कानि० 1020
  6. श्री बलराम कानि० 1139
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story