08 साल से फरार स्थाई वारंटी जोधपुर से गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर श्री अनिल बेनीवाल IPS के निर्देशानुसार, श्री विजय सिंह मीना RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं श्री हंसराज बैरवा RPS वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में कार्यवाही की गई। लक्ष्मण सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खण्डार के निर्देशन में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है।

"पुलिस टीम द्वारा जेएम कोर्ट खण्डार के प्रकरण संख्या 250/2017 धारा 138 एन आई एक्ट में गत 08 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी दुर्गसिंह पुत्र शंकर सिंह जाति राजपुरोहित निवासी कनोडिया पुरोहितान थाना ढेचूं जिला जोधपुर ग्रामीण हाल थाना चोमू जिला जोधपुर ग्रामीण को दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।"


महत्वपूर्ण तथ्य एवं विवरण

  • 08 साल से फरार स्थाई वारंटी को जोधपुर से किया गिरफ्तार।
  • अभियान का नाम: "ओपरेशन शिकंजा"
  • प्रकरण संख्या: 250/2017 (धारा 138 एन आई एक्ट)
  • गिरफ्तारी की तिथि: 19.02.2026

पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • 1. श्री चन्द्रभान सिंह हैड कानि० 375 पुलिस थाना खण्डार
  • 2. श्री रामदेव कानि० 593 चौकी बी खुर्द पुलिस थाना खण्डार
  • 3. श्री पुरखाराम कानि० 1599 पुलिस थाना खण्डार
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story