सवाई माधोपुर: मानटाउन पुलिस ने 7 साल से फरार 420 के आरोपी को पकड़ा
भरतपुर रेंज में जारी 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने ग्वालियर से पांच मुकदमों में वांछित स्थाई वारंटी कमल किशोर को गिरफ्तार किया है।

अभियान "आपरेशन शिकंजा" के तहत कार्यवाही
श्री कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० महानिरिक्षक पुलिस भरतपुर रैन्ज भरतपुर द्वारा माह फरवरी मे वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु "आपरेशन शिकंजा अभियान चलाया गया है।" उक्त अभियान मे श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस सुपरविजन एवं नेतृत्व
उक्त आदेशो की पालना में श्री विजयसिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
भगौड़े अपराधी की गिरफ्तारी का विवरण
- नाम व विवरण: स्थाई वारन्टी कमल किशोर पुत्र श्री रामचरण जाति ब्रहाम्ण उम्र 60 साल।
- पता: निवासी पीडब्लू डी कॉलोनी श्योपुर हाल निवासी नारायण अपार्टमेंट 12 बीघा विनयनगर ग्वालियर थाना बहुकापुर ग्यालियर मध्य प्रदेश।
- गिरफ्तारी स्थल: ग्वालियर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
दर्ज प्रकरण एवं न्यायिक स्थिति
उक्त स्थाई वारन्टी के विरुध्द पाँच प्रकरण 24/2019, 25/2019, 26/2019, 27/2019, 28/2019 धारा 420, 406, 120बी आईपीसी व 3/4 चिटपंड एक्ट थाना मानटाउन सवाई माधोपुर पर दर्ज है। "उक्त प्रकरणो में वारन्टी 7 साल से फरार चल रहा था।" माननीय एसीजेएम न्यायालय सवाई माधोपुर द्वारा वारन्टी के विरुध्द 5 स्थाई वारन्ट जारी किये है।
कार्यवाही में शामिल टीम
- श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
- श्री मीठालाल स०उ०नि०
- श्री धीरेन्द्र कानि 630
"श्री मीठालाल स०उ०नि० एवं श्री धीरेन्द्र कानि 630 द्वारा स्थाई वारन्टी को ग्वालियर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
