सवाई माधोपुर: 8 साल से फरार स्थाई वारन्टी नन्दकिशोर कोटा से गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा के तहत रखांजना डूंगर थाना पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे आरोपी नन्दकिशोर को कोटा के कुन्हाडी इलाके से दबोचने में सफलता प्राप्त की।

प्रशासनिक सुपरविजन और नेतृत्व
यह कार्यवाही श्री विजय सिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर, श्री हंसराज बैरवा आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दिलीप कुमार पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना रखांजना डूंगर के निर्देशन में संपन्न हुई।
फरार वारन्टी की गिरफ्तारी
- श्री बलवीर सिंह सउनि मय टीम द्वारा माननीय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय-1 सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 161/16 में गत 09 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी नन्दकिशोर पुत्र छोटूलाल जाति ब्रह्माण निवासी कुन्हाडी थाना कुन्हाडी कोटा शहर को दिनांक 19.02.2026 को कोटा शहर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
- संपर्क सूत्र: 9530437072
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- "थानाधिकारी श्री दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रखांजना डूंगर"
- "श्री बलवीर सिंह सउनि"
- "श्री हनुमान हैड कानि 43"
- "श्री मोरपाल कानि 1096"
- "श्री राजकुमार कानि. साईबर सैल सवाई माधोपुर"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
