सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में शातिर वाहन चोर बाल अपराधी को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान अनिल कुमार आई.पी.एस. के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्री विजयसिंह मीना और पुलिस उपाधीक्षक शहर श्री उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुई। विशेष टीम के प्रभारी श्री मीठालाल स०उ०नि० के नेतृत्व में शातिर बाल अपराधी को सीमेंट फैक्ट्री स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

मामला दिनांक 19 दिसंबर 2025 की है, जब परिवादी श्री अमृतलाल मीना पुत्र श्री हनुमान मीना, निवासी महू सूनारी, थाना सूरवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल RJ 36 SP 6656 बालमंदिर कॉलोनी, हिमालयन बौद्धिस्ट मार्केट के सामने चोरी हो गई। इसके अतिरिक्त दिनांक 22 दिसंबर 2025 को श्री राजेन्द्र पुत्र शंकरलाल निवासी सुमनपुरा, थाना खण्डार ने अपनी मोटरसाइकिल RJ 25 SX 2432 चोरी होने की रिपोर्ट दी।

चोरी की इन गंभीर घटनाओं को देखते हुए थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम में श्री मीठालाल स०उ०नि०, श्री सुरजपाल हैड़ कानि 1244, श्री अशोक विश्नोई, और श्री दीपू कानि 1459 शामिल थे। टीम ने लगातार क्षेत्र में संदिग्धों की खोजबीन की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए बाल अपराधी तक पहुँच बनाई।

गिरफ्तार बाल अपराधी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पुलिस ने इस सफलता को चोरी की घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस गिरफ्तारी ने न केवल सवाई माधोपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सजगता को प्रदर्शित किया है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story