सवाई माधोपुर: शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के स्थाईकरण की मांग, सौंपा ज्ञापन
परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद भी सूची जारी न होने से शिक्षकों में रोष है, संघ ने भरतपुर संभाग के संयुक्त निदेशक से कार्रवाई की मांग की है।

सवाई माधोपुर। शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022 के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में नियुक्त शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण का मामला लंबित है। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा सवाई माधोपुर ने इस संबंध में संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, भरतपुर संभाग को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022 के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में नियुक्त शारीरिक शिक्षकों को लगभग तीन वर्ष का समय पूर्ण हो चुका है। नियमानुसार दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके कार्मिकों के स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण की कार्रवाई की जानी अपेक्षित है।
संगठन का कहना है कि संबंधित शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण के लिए सूची जारी नहीं होने के कारण सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत पात्र शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण लंबित है। संगठन ने संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, भरतपुर संभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022 के अंतर्गत नियुक्त एवं परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए सूची शीघ्र जारी की जाए। साथ ही पात्र शारीरिक शिक्षकों का नियमानुसार तत्काल स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण किया जाए।
ज्ञापन में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), सवाई माधोपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग भी की गई है। ऐसे में पात्र शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण को लेकर संगठन ने प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र निर्णय की मांग रखी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
