सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला पांची देवी को लाभ
विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर के दौरान भगवतगढ़ की पशुपालक को भैंस का बीमा कराकर मौके पर ही पॉलिसी सौंपी गई।

सवाई माधोपुर, 26 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में भगवतगढ़ निवासी पशुपालक पांची देवी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ मिला। योजना के तहत उनकी एक भैंस का बीमा किया गया और मौके पर ही पशु बीमा पॉलिसी जारी की गई।
पशुपालक पांची देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में अपनी भैंस का योजना के तहत पंजीयन कराया था। शिविर में बीमा प्रक्रिया पूर्ण होने और पॉलिसी मिलने से उन्हें पशुधन की आकस्मिक क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला।
पांची देवी ने पशुपालन विभाग एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों को आकस्मिक आर्थिक हानि से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
शिविर में विकास अधिकारी इंद्रराज मीना, तहसीलदार नीरज सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार अग्रवाल, पशुधन निरीक्षक पूरण मल गुर्जर एवं मुकेश मीणा उपस्थित रहे।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के शिविर में पशुपालक को पशु बीमा पॉलिसी जारी होने से पशुधन की आकस्मिक क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का संबल मिला।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
