सवाई माधोपुर में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को मानटाउन क्लब, बजरिया, सवाई माधोपुर में हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने शिक्षक हितों, विभागीय समस्याओं और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडार के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता सवाई माधोपुर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश नागर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजय कुमार शर्मा एवं संतोष मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार विशाल चौधरी, सहायक निदेशक समसा सवाई माधोपुर शिवचरण मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा तथा जिला सलाहकार पारसचंद जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान संगठन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि रमेश चंद मीणा ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन शिक्षकों को अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जगदीश नागर ने कहा कि शैक्षिक सम्मेलन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शिक्षक समस्याओं पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर विभागीय स्तर पर नियमानुसार समाधान की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने, विभागीय समस्याओं पर चर्चा करने तथा शिक्षा में सुधार के लिए सार्थक सुझाव देने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं विभाग के बीच सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझते हुए नवाचार एवं प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं पर संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है।

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार विशाल चौधरी ने कहा कि शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी शिक्षा व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। आपसी समन्वय एवं संवाद से विद्यालयों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा एवं सहयोग की आवश्यकता बताई।

सहायक निदेशक समसा सवाई माधोपुर शिवचरण मीणा ने समसा के माध्यम से संचालित शैक्षिक योजनाओं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार तथा विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने कहा कि शिक्षक संगठन का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने शिक्षक एकता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संगठित प्रयासों के माध्यम से शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शिक्षकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर सक्रिय है तथा सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को उचित स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला सलाहकार पारसचंद जैन ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आपसी एकता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से शिक्षक समस्याओं पर सार्थक चर्चा को आवश्यक बताया।

सम्मेलन के खुले सत्र में जिलेभर से आए शिक्षकों ने विभिन्न विभागीय एवं शैक्षिक समस्याओं, स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन एवं सेवा संबंधी विषयों, शिक्षक दायित्वों तथा विद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। शिक्षकों ने कहा कि विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद एवं प्रभावी पहल आवश्यक है।

संगठन की ओर से बताया गया कि सम्मेलन में शिक्षकों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को संकलित कर मांग पत्र तैयार किया जाएगा, जिसे संबंधित स्तर पर समाधान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

जिला शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बौंली एवं बामनवास से शिक्षक शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं, शैक्षिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर आगे भी चर्चा जारी रहेगी।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा उपस्थित शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story