सवाई माधोपुर: पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद में नवाचार पर जोर
राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी गई और सरपंच प्रशासकों को सम्मानित किया गया।

तस्वीर में सवाई माधोपुर के सभागार मंच पर माला पहने जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित हैं।
सवाई माधोपुर, 2 अक्टूबर। पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास में नवाचार और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार को राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया गया।
तक्षशिला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच एवं सरपंच प्रशासकों ने कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच प्रशासकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश एवं प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए गए।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे उपयोगी नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, पंचायत समिति प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीणा, विभिन्न ग्राम पंचायतों से पधारे प्रशासक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ग्रामीण विकास में नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
