पंचायतीराज चुनाव 2026: सवाई माधोपुर में आरक्षण लॉटरी पूरी, सीटों का निर्धारण
सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी पूरी, जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों का वर्गवार निर्धारण हुआ।

तस्वीर में बैठक कक्ष में अधिकारी और लोग कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
सवाई माधोपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के साथ संबंधित महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया में जिले की आठ पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय किया गया। मलारना डूंगर पंचायत समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, खण्डार अनुसूचित जाति, वजीरपुर अनुसूचित जनजाति और चौथ का बरवाड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। वहीं गंगापुर सिटी पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य वर्ग तथा सवाई माधोपुर, बामनवास और बौंली पंचायत समितियों के प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए।
जिला परिषद सदस्य के 31 वार्डों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आरक्षण तय किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर वार्ड संख्या 2, 15 और 18 अनुसूचित जाति के लिए, जबकि वार्ड संख्या 7, 16 और 31 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 4, 13, 19 और 30 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 6, 22 और 23 आरक्षित किए गए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शेष वार्डों के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया की गई, जिसमें वार्ड संख्या 17 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। सामान्य वर्ग के 16 वार्डों में सामान्य महिला के लिए आठ वार्डों का निर्धारण किया गया। इनमें वार्ड संख्या 9, 10, 11, 12, 21, 24, 27 और 29 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए। वहीं सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 3, 5, 8, 14, 20, 25, 26 और 28 निर्धारित किए गए।
पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी सभी आठ पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण लॉटरी से निर्धारित किया गया। पंचायत समिति बामनवास के 23 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 3, 6 और 17 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 5 और 16 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 9, 21 और 23 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 10 और 12 आरक्षित किए गए। ओबीसी के लिए वार्ड संख्या 1 निर्धारित हुआ। सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 11, 13, 14, 18, 19, 20 और 22 तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 2, 4, 7, 8 और 15 निर्धारित हुए।
पंचायत समिति बौंली के 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 3 और 7 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 1 और 5 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 13 और 14 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 11 और 16 आरक्षित किए गए। ओबीसी के लिए वार्ड संख्या 2, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 6, 9, 10 और 18 तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 8, 12, 15, 17 और 19 आरक्षित हुए।
पंचायत समिति गंगापुर सिटी के 19 वार्डों के लिए हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 3 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 6 और 10 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 17 और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 8 आरक्षित हुआ। ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 1 तथा ओबीसी के लिए वार्ड संख्या 13 और 16 निर्धारित किए गए। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4, 7, 11, 12 और 15 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 5, 9, 18 और 19 आरक्षित हुए।
पंचायत समिति सवाई माधोपुर के 23 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 8 और 9 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 11 आरक्षित हुआ। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 6, 13, 15 और 22 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 18 और 23 आरक्षित किए गए। ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 5 आरक्षित हुआ। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4, 12, 17 और 20 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 3, 7, 10, 14, 19 और 21 आरक्षित हुए।
पंचायत समिति खण्डार के 23 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 6, 8, 20 और 21 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 7, 22 और 23 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 15 और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 16 आरक्षित हुआ। ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 12 और ओबीसी के लिए वार्ड संख्या 14 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 3, 5, 9, 10, 17 और 18 तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 1, 2, 4, 11, 13 और 19 निर्धारित हुए।
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के 21 वार्डों के लिए हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 8 और 13 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 3 और 14 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 5, 15 और 19 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 9 और 11 आरक्षित किए गए। ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 17 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 2, 4, 7, 12 और 21 आरक्षित हुए। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 6, 10, 16, 18 और 20 निर्धारित किए गए।
पंचायत समिति मलारना डूंगर के 17 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 14 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 13 आरक्षित हुआ। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 4 और 9 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 2 और 5 आरक्षित किए गए। ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 7 तथा ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 3 निर्धारित हुआ। सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 8, 15, 16 और 17 तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 1, 6, 10, 11 और 12 निर्धारित किए गए।
पंचायत समिति वजीरपुर के 15 वार्डों के लिए हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 1 और 9 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 11 और 12 आरक्षित हुए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 5 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 10 आरक्षित हुआ। ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 13 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 3, 4 और 7 आरक्षित हुए। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 6, 8, 14 और 15 निर्धारित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की गई। आरक्षण का निर्धारण संबंधित वर्गों की जनसंख्या और लागू आरक्षण प्रावधानों के अनुसार किया गया है। इस प्रक्रिया के साथ जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण पूरा हो गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
