सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने बताया कि जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवम्बर को, उप जिला प्रमुख का 26 नवम्बर को, प्रधान का 27 नवम्बर को तथा उप प्रधान का निर्वाचन 28 नवम्बर को सम्पन्न होगा। इन चार दिनों के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी नियुक्त अधिकारियों को सौंपी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर शिवराज मीना (9948025092) को जिला परिषद सवाई माधोपुर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, तहसीलदार सवाई माधोपुर राकेश कुमार मीना (9799751189) को पंचायत समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह (7042836979) को पंचायत समिति क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा और तहसीलदार खण्डार पुष्कर सिंह (7014451115) को पंचायत समिति क्षेत्र खण्डार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार तहसीलदार मलारना डूंगर रामजीलाल मीना (7742214562) को पंचायत समिति क्षेत्र मलारना डूंगर, तहसीलदार मित्रपुरा भरतलाल मीना (9166212001) को पंचायत समिति क्षेत्र बौंली, तहसीलदार गंगापुर सिटी सुरेश (8700698994) को पंचायत समिति क्षेत्र गंगापुर सिटी तथा तहसीलदार वजीरपुर धीरेन्द्र कर्दम (9649247444) को पंचायत समिति क्षेत्र वजीरपुर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तहसीलदार बामनवास सीमा मीना (8890441713) को पंचायत समिति क्षेत्र बामनवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने सभी नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला परिषद और पंचायत समितियों के प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया 25 से 28 नवम्बर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story