सवाई माधोपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत मतदान में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से ईवीएम का मॉक पोल आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सवाई माधोपुर के कन्या छात्रावास में स्थापित अस्थायी वेयर हाउस में 30 जुलाई से ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू की गई थी। निर्माता कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के नियुक्त इंजीनियरों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मशीनों की जांच पूरी कर ली है।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप मॉक पोल की प्रक्रिया राजनीतिक दलों की मौजूदगी में संपादित की जाएगी। इस दौरान राजनीतिक दल अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि किसी भी मशीन का चयन कर उस पर मॉक पोल कर सकेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे मॉक पोल के दौरान स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करें। ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच पूरी होने के बाद अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत होने वाला मॉक पोल पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों में महत्वपूर्ण चरण होगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story