सवाई माधोपुर जिले में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने जिले की आठ पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत पंचायत समिति गंगापुर सिटी के लिए उपखण्ड अधिकारी गंगापुर सिटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार गंगापुर सिटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंचायत समिति वजीरपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी वजीरपुर को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार वजीरपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति बामनवास के लिए उपखण्ड अधिकारी बामनवास को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बामनवास को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति बौंली के लिए उपखण्ड अधिकारी बौंली को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार बौंली को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार पंचायत समिति मलारना डूंगर के लिए उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार मलारना डूंगर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति सवाई माधोपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार सवाई माधोपुर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।

वहीं, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के लिए उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति खण्डार के लिए उपखण्ड अधिकारी खण्डार को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार खण्डार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के माध्यम से जिले की आठ पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन से संबंधित जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story