सवाई माधोपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत आठ पंचायत समितियों के वार्ड सदस्य चुनावों की मतगणना पूरी हो गई है। कुल 160 वार्डों में से 158 वार्डों के लिए सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मतगणना कराई गई। इनमें 155 वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जबकि मलारना डूंगर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 और 11 में दो प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। खण्डार, बौंली और बामनवास पंचायत समितियों के एक-एक वार्ड के परिणाम तकनीकी कारणों से जारी नहीं किए जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, मलारना डूंगर, बौंली, बामनवास और वजीरपुर पंचायत समितियों में 155 वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। खण्डार पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15, बौंली के वार्ड संख्या 7 और बामनवास के वार्ड संख्या 9 की मतगणना के परिणाम तकनीकी कारणों से जारी नहीं किए गए। इन वार्डों के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग से आवश्यक निर्देश प्राप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

सवाई माधोपुर पंचायत समिति के कुल 23 वार्डों में कांग्रेस ने 15, भारतीय जनता पार्टी ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस की ओर से ज्योति मीना ने वार्ड संख्या 1 में 1015 मतों से, रूमाली ने वार्ड संख्या 2 में 735, इन्द्रा मीणा ने वार्ड संख्या 3 में 969, मारूफ ने वार्ड संख्या 5 में 564, भेरूलाल ने वार्ड संख्या 6 में 792, शीला ने वार्ड संख्या 7 में 278, सुखवास बैरवा ने वार्ड संख्या 8 में 603, मंजू देवी ने वार्ड संख्या 9 में 41, मोनिका ने वार्ड संख्या 10 में 384, शमीम ने वार्ड संख्या 12 में 283, मंजू शर्मा ने वार्ड संख्या 14 में 305, सावत्री ने वार्ड संख्या 18 में 308, तजरून बानो ने वार्ड संख्या 19 में 302, लाली बाई ने वार्ड संख्या 22 में 119 और ममता मीना ने वार्ड संख्या 23 में 364 मतों से जीत हासिल की।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से द्रोपदी रेगर ने वार्ड संख्या 11 में 100, विनोद ने वार्ड संख्या 13 में 36, बाबू ने वार्ड संख्या 15 में 177, मोबिना मीना ने वार्ड संख्या 17 में 517, प्रेमराज मीना ने वार्ड संख्या 20 में 383 और माया देवी ने वार्ड संख्या 21 में 847 मतों से विजय प्राप्त की। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 4 से अब्दुल वारि 32 मतों और वार्ड संख्या 16 से मनोज 125 मतों से विजयी रहे।

खण्डार पंचायत समिति में कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक वार्ड में जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से हेमराज 178 मतों, वार्ड 3 से ममता 81, वार्ड 4 से हरिमोहन 207, वार्ड 5 से सम्पŸिा 51, वार्ड 6 से सुरेन्द्र 126, वार्ड 7 से रामनरी देवी 352, वार्ड 8 से मयंक तिलकर 334, वार्ड 10 से गीता 611, वार्ड 12 से सुरज्ञानी 292, वार्ड 18 से श्यामा 105, वार्ड 19 से मुकेश 477, वार्ड 20 से जयनारायण 99, वार्ड 21 से रामकल्याण 319 और वार्ड 22 से चन्द्रकला 324 मतों से विजयी हुईं।

भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 2 में प्रेम शंकर ने 204 मतों, वार्ड 9 में रेखा ने 300, वार्ड 11 में महेश ने 198, वार्ड 13 में बनवारी ने 741, वार्ड 14 में श्रीकृष्ण ने 296, वार्ड 17 में गौरा चौधरी ने 309 और वार्ड 23 में मौसमी ने 60 मतों से जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी संतोष वार्ड संख्या 16 से 108 मतों से विजयी रहे। वहीं, वार्ड संख्या 15 के बूथ संख्या 63 की ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।

चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के 21 वार्डों में कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 3, बहुजन समाज पार्टी ने 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से मेविश खान 80 मतों, वार्ड 2 से राजी देवी 421, वार्ड 3 से पूजा बैरवा 1448, वार्ड 5 से टीकाराम मीना 548, वार्ड 6 से शंकरलाल गुर्जर 150, वार्ड 7 से अनिता 221, वार्ड 8 से देशराज गोम 241, वार्ड 9 से वीरमाला 1402, वार्ड 12 से जगदीशी 999, वार्ड 14 से निर्मला 892, वार्ड 17 से प्यारसिंह 354, वार्ड 18 से तेजराज गुर्जर 724, वार्ड 19 से बच्छाराज 743 और वार्ड 20 से रामप्रसाद 120 मतों से विजयी हुए।

भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 13 से प्रेमकुमार ने 490 मतों, वार्ड 16 से सूरज ने 198 और वार्ड 21 से आशा चौधरी ने 777 मतों से जीत दर्ज की। बसपा की ओर से वार्ड संख्या 11 में रसना 416 मतों और वार्ड 15 में बोलता राम 298 मतों से विजयी हुए। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 4 से सीमा बाई गुर्जर ने 243 और वार्ड 10 से राजेश ने 847 मतों से जीत हासिल की।

मलारना डूंगर पंचायत समिति में कांग्रेस के 15 प्रत्याशी चुनाव जीतकर सदस्य निर्वाचित हुए, जबकि भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 1 में कुसुम बैरवा ने 877 मतों, वार्ड 2 में अनिता देवी ने 333, वार्ड 3 में महेश कुमार सोनी ने 512, वार्ड 4 में वीरसिंह मीना ने 893, वार्ड 5 में संतरा ने 94, वार्ड 6 में रामप्रसाद माली ने 62, वार्ड 7 में सोनम बानो ने 1038, वार्ड 8 में ममता ने 611, वार्ड 9 में राधेश्याम ने 538, वार्ड 12 में साजिद पठान ने 721, वार्ड 13 में लता ने 469, वार्ड 14 में रामकन्या ने 376, वार्ड 15 में इन्द्रा देवी ने 468, वार्ड 16 में साजिदा ने 1124 और वार्ड 17 में शाहिन बानो ने 706 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा के मीनू वार्ड संख्या 10 और हंसराज गुर्जर वार्ड संख्या 11 से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गंगापुर सिटी पंचायत समिति के कुल 19 वार्डों में कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 3, बसपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 2 से गुलक्शया बानो ने 379 मतों, वार्ड 3 से रामचरण ने 471, वार्ड 4 से राजेश कुमार ने 781, वार्ड 5 से सुनीता माली ने 751, वार्ड 6 से रूकमणी ने 494, वार्ड 7 से रामू ने 308, वार्ड 8 से राजन्ती मीना ने 349, वार्ड 10 से सीमा देवी ने 532, वार्ड 13 से सीताराम ने 340, वार्ड 14 से ओमप्रकाश ने 478, वार्ड 15 से अध्यक्ष ने 196, वार्ड 16 से ब्रजलाल ने 654, वार्ड 17 से विश्राम ने 177 और वार्ड 18 से मनीषा सैनी ने 1413 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 1 में रेखा ने 426 मतों, वार्ड 11 में भूवेश सिंह गुर्जर ने 218 और वार्ड 19 में मुस्लिमा बानो ने 679 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 12 में बसपा के किरोड़ी लाल गुर्जर 114 मतों से विजयी रहे, जबकि वार्ड संख्या 9 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका बाई जादौन ने 148 मतों से जीत दर्ज की।

बौंली पंचायत समिति के 19 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 3, बसपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से कमला देवी ने 531 मतों, वार्ड 2 से नागनगराम ने 224, वार्ड 3 से सचिन जौलिया ने 138, वार्ड 4 से सत्याबाई ने 383, वार्ड 8 से राजेश गुर्जर ने 350, वार्ड 9 से सीता देवी ने 223, वार्ड 10 से मौसमी मीना ने 827, वार्ड 11 से रामहरि ने 721, वार्ड 13 से प्रेमराज मीना ने 779, वार्ड 14 से धर्मसिंह मीना ने 347, वार्ड 15 से लक्ष्मण ने 1122, वार्ड 16 से अर्चना मीना ने 656 और वार्ड 17 से राजन्ती ने 156 मतों से जीत दर्ज की।

भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 5 से मनीषा रेगर ने 549 मतों, वार्ड 6 से मंजू कंवर ने 58 और वार्ड 18 से पुष्पा देवी ने 75 मतों से जीत हासिल की। वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी नवरतन 85 मतों से विजयी रहे, जबकि वार्ड 19 से बसपा प्रत्याशी ओम कंवर ने 274 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 7 के बूथ संख्या 59 की ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।

बामनवास पंचायत समिति में कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 2 से मुकेशी ने 123 मतों, वार्ड 3 से रामलाल ने 58, वार्ड 5 से लाडबाई ने 163, वार्ड 6 से बच्चू ने 757, वार्ड 7 से शारदा देवी ने 258, वार्ड 10 से रिंकी मीना ने 132, वार्ड 12 से संतोष घनश्याम मीना ने 386, वार्ड 13 से नरेशी देवी ने 307, वार्ड 15 से केशन्ती ने 559, वार्ड 16 से चन्द्रकला ने 433, वार्ड 18 से चौथी ने 124, वार्ड 20 से मुकेशी ने 785, वार्ड 21 से पुष्पा देवी ने 327 और वार्ड 23 से जीतेन्द्र कुमार ने 16 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से प्रेम सिंह गुर्जर ने 186 मतों, वार्ड 4 से कृष्ण डोई घुडला ने 391, वार्ड 8 से संजय कुमार उपाध्याय ने 458, वार्ड 17 से श्रीलाल ने 24, वार्ड 19 से मुकलेशी ने 708 और वार्ड 22 से सरस्वती मीना ने 269 मतों से जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 11 से आशा 349 मतों और वार्ड 14 से रीना कंवर 533 मतों से विजयी रहीं। वार्ड संख्या 9 के बूथ संख्या 88 की ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।

वजीरपुर पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 3, बसपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 2 में ब्रज बाई ने 1076 मतों, वार्ड 3 में भगवंती ने 117, वार्ड 4 में मुकेशी बाई मीना ने 27, वार्ड 6 में गोरंती मीना ने 161, वार्ड 9 में धीरसिंह ने 74, वार्ड 12 में राम कटोरी ने 791 और वार्ड 13 में जिम्मू ने 147 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से अशोक खटीक ने 446 मतों, वार्ड 7 से गीता मीना ने 93 और वार्ड 15 से हरिओम ने 153 मतों से जीत दर्ज की। बसपा प्रत्याशी सद्दाम वार्ड संख्या 8 से 16 मतों से विजयी रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 5 से कमर सिंह ने 55 मतों, वार्ड 10 से सीमा कुमारी मीना ने 593, वार्ड 11 से विमला ने 633 और वार्ड 14 से राजवीर मीना ने 420 मतों से जीत हासिल की।

इस तरह जिले की आठों पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने अधिकांश पंचायत समितियों में बढ़त दर्ज की। हालांकि, तीन पंचायत समितियों के एक-एक वार्ड में ईवीएम की तकनीकी समस्याओं के चलते परिणाम लंबित रहे। इन वार्डों के नतीजे राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश मिलने के बाद जारी किए जाएंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story