सवाई माधोपुर: पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने 13 से 17 नवम्बर तक के लिए चार पंचायत समितियों में एरिया मजिस्ट्रेट और प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है।

सवाई माधोपुर, 12 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने 13 से 17 नवम्बर तक के लिए चारों पंचायत समितियों में एरिया मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सवाई माधोपुर, वजीरपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में 14 एवं 16 नवम्बर को मतदान होना है।
जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी सुदर्शन सिंह तोमर को पंचायत समिति गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर का संपूर्ण प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर संजय शर्मा को पंचायत समिति सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा का संपूर्ण प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
पंचायत समिति गंगापुर सिटी
पंचायत समिति गंगापुर सिटी में उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी विनोद कुमार (9079359675) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बामनवास नीतू मीना (9414819328) को ग्राम पंचायत अहमदपुर, आस्ट्रोली मय सोनपुर, बाढ कलां, हिंगोटिया, खूंटला सलौना एवं बिदरखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसीलदार मित्रपुरा भरतलाल मीना (9166212001) को ग्राम पंचायत अमरगढ, बामन बडौदा, हबीबपुर-मोतीपुरा, नौगांव, बूचोलाई, मच्छीपुरा, उमरी एवं सलेमपुर के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार भांवरा राकेश मीना (7982046924) को कुनकटाकलां, मीना पाडा, नारायणपुर, खेडा बाढ रामगढ, तलावडा एवं हीरापुर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार बरनाला बृजेश कुमार सिहरा (8875777228) को ग्राम पंचायत चूली-ग्रामीण, छावा, महूकलां, खानपुर बडौदा, जाट बडौदा, टोकसी एवं उदेई कलां के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पंचायत समिति वजीरपुर
पंचायत समिति वजीरपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह (9460272726) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार मलारना डूंगर रामजीलाल मीना (7742214562) को ग्राम पंचायत बगलाई, शिवाला, मोहचा, मोहचा का पुरा, भालपुर एवं रेण्डायल गुर्जर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भूमि अवाप्ति अधिकारी सियाराम बैरवा (8764087051) को ग्राम पंचायत कमालपुर, महानन्दपुर ड्योडा, उदेई खुर्द एवं पीलौदा के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर गौरव कुमार मित्तल (9455054145) को मीना बडौदा, बडौली, रायपुर, मेडी, फुलवाडा एवं खण्डीप ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है।
तहसीलदार बामनवास सीमा मीना (8890441713) को ग्राम पंचायत जीवली, सेवा, श्यारौली, शेखपुर, पावटा एवं कुंसाय के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा चन्द्र प्रकाश वर्मा (9928730287) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डार सविता शर्मा (9950516565) को ग्राम पंचायत झोपडा, भगवतगढ, जोला एवं आदलवाडा कलां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसीलदार बौंली छीत्तर लाल मीना (9414310444) को ग्राम पंचायत कुस्तला, डेकवा, मुई, नीमली कलां-जुवाड, रवांजना चौड, रवांजना डूंगर, खिजूरी एवं पांचोलास के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
नायब तहसीलदार मलारना चौड राजेश मीना (9001106065) को ग्राम पंचायत शिवाड, ईसरदा, महापुरा, सारसोप, टापुर, एचेर एवं बगीना की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार भू.अभि. कलेक्टर कार्तिकेय लाटा (7220975675) को ग्राम पंचायत डिडायच, पांवडेरा, रजवाना, कुम्हारिया, बलरिया, चौथ का बरवाडा, भेडोला एवं बिन्जारी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पंचायत समिति सवाई माधोपुर
पंचायत समिति सवाई माधोपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर शिवराज मीना (9948025092) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उप पंजीयक पंजीयन एवं मुद्रांक मदन लाल मीना (9462328565) को ग्राम पंचायत लोरवाडा, जटवाडा कलां, बंधा सीनोली, नींदडदा, सुनारी, सूरवाल, मैनपुरा, अजनोटी एवं जडावता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नायब तहसीलदार सरकारी पेरोकार विष्णु माथुर (9414297060) को ग्राम पंचायत आटूनकलां, पचीपल्या, ईटावा, रामडी, गम्भीरा, धमूणकलां, जीनापुर व बोरिफ-सवाई गंज, करमोदा एवं लोदीपुरा के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बौंली राजेश कुमार मीना (9602022816) को ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा, खटूपुरा, शेरपुर, खिलचीपुर, छारोदा, रांवल, उलियाना, कुण्डेरा, दोबडा कलां एवं मखोली की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, तहसीलदार खण्डार पुष्कर सिंह (7014451115) को ग्राम पंचायत श्यामपुरा, एण्डवा, भूरी पडाडी डूंगरी, ओलवाडा, चकेरी, बाडोलास, पढाना, खाटकलां, गोगोर एवं सेलू के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी इन आदेशों के तहत सभी नियुक्त अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में 13 से 17 नवम्बर तक जिम्मेदारी संभालेंगे। इन नियुक्तियों का उद्देश्य 14 एवं 16 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
