सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चुनाव 2026: सुरक्षा बल के लिए 24 भवन अधिग्रहित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाहर से आने वाली पुलिस टीम के ठहराव और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए।

सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जिले में बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था के लिए 24 भवनों और संस्थानों का अधिग्रहण किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अधिग्रहित भवनों का उपयोग जिला मुख्यालय और पंचायत समिति स्तर पर तैनात होने वाले बाहरी पुलिस बल के ठहराव के लिए किया जाएगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, सवाई माधोपुर में चन्दन मैरिज गार्डन आलनपुर, शिवम मैरिज गार्डन आलनपुर, दुर्ग पैलेस आलनपुर सर्किल, हरिओम मैरिज गार्डन रोडवेज बस डिपो के पास, हिल व्यू-2 मैरिज गार्डन रणथम्भौर सर्किल के पास, सौरती बाजार धर्मशाला शहर, अग्रवाल धर्मशाला शहर, राजकीय कन्या महाविद्यालय दशहरा मैदान के पास, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय रोडवेज बस डिपो के पास, गौतम आश्रम बजरिया, शिव मंदिर धर्मशाला बजरिया और बांगड धर्मशाला बजरिया को अधिग्रहित किया गया है।
इसी प्रकार बौंली में जगत शिरोमणि धर्मशाला, खण्डार में अग्रवाल धर्मशाला और माथुर वैश्य धर्मशाला, चौथ का बरवाड़ा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास में आईटीआई कॉलोज पट्टी कलां, गंगापुर सिटी में मीणा धर्मशाला, खण्डेलवाल धर्मशाला और गुलकन्दी उच्च माध्यमिक विद्यालय, वजीरपुर में उम्मेद सिंह महाविद्यालय कुसायं तथा मलारना डूंगर में अग्रवाल धर्मशाला एवं आदर्श विद्या मंदिर को अधिग्रहण के दायरे में लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के तहत इन सभी 24 भवनों को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक अधिग्रहित किया गया है। निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारु सम्पादन के लिए इन भवनों का आवंटन पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को किया गया है। इससे जिले में चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
