पंचायती राज चुनाव: सवाई माधोपुर में तीसरे चरण के मतदान के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त, देखें पूरी सूची
स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए चार पंचायत समितियों में 2 से 6 नवंबर तक अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।

सवाई माधोपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के मद्देनजर चार पंचायत समितियों में एरिया मजिस्ट्रेट और प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
तृतीय चरण में पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर एवं खण्डार में मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 से 6 नवम्बर तक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायत समिति बामनवास में उपखण्ड मजिस्ट्रेट बामनवास नीतू मीना (9414819328) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं परसा राम (9784486711) को ग्राम पंचायत डूंगरपट्टी, अमावरा, भांवरा, सुकार, रिवाली, बिचपुरी, घुडला, कोहली प्रेमपुरा, लिवाली, ककराला, भीटोली, मीना कोलेता, टोडा, डूंगरवाडा, टुण्डिला, जाहिरा, रानीला, शफीपुरा, सराय, गण्डाल, नागतलाई, कोयला, सीतोड, पिपलाई, खेडली, डाबर एवं गुर्जर बडौदा के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार गंगापुर सिटी सुरेश (8700698994) को ग्राम पंचायत सिरसाली, चांदनहोली, बाढ़ मोहनपुर, लाडपुरा, गढ़ी गोपालपुरा, सुमेल, बिन्जारी, बैराडा, बिछोछ, नारौली चौड़, महरावण्ड, सांचौली, सुन्दरी, बरनाला, भावड, फुलवाडा, जीवद, भिनौरा, बाटोदा, मोरपा, गोठ एवं बैरखण्डी की जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायत समिति बौंली में उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मीना (9602022816) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। हनुमान सिंह (9414534292) को ग्राम पंचायत बोरदा, मित्रपुरा, झनून, कुशलपुरा, लाखनपुर, गोठडा, मोरन, गूगडोद, बपूई, जयलालपुरा, पीपलदा, धौराला, दतूली, गोतोड, उदगांव एवं नानतोड़ी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं तहसीलदार राकेश कुमार मीना (9799751189) को ग्राम पंचायत बांस टोरडा, कोलाडा, बडागांव सरवर, जटावती, हथडोली, हिन्दुपुरा, डिडवाडी, निमोद राठौद, गुडलाचन्दन, बागडोली, पीपलवाडा, मामडोली, कोठयाई, गालदकलां, जस्टाना एवं थडोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायत समिति मलारना डूंगर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट गौरव कुमार मिŸाल (9455054145) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। लक्ष्मीकांत कटारा को ग्राम पंचायत मानोली, बहतेड़, मलारना डूंगर, दोनायचा, बिच्छीदौना, पीलवा नदी, मकसूदनपुरा, ऐबरा, सांकड़ा, श्यामोली, चक बिलोली, भूखा, दिवाड़ा एवं शेषा के लिए एरिया मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा तहसीलदार धीरेन्द्र कर्दम (9449247444) को ग्राम पंचायत निमोद, करेल, डिडवाडा, अनियाला, मलारना चौड़, तारनपुर, श्रीपुरा, कहार उर्फ बडागांव, चांदनोली, खिरनी, जोलन्दा, भाडोती, गम्भीरा, भारजा नदी एवं कुण्डली नदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायत समिति खण्डार में उपखण्ड मजिस्ट्रेट सविता शर्मा (9950516565) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अरूण कुमार जैन (9413339599) को ग्राम पंचायत गोठडा, अनियाला, बरनावदा, गोठ बिहारी, तलावड़ा, नायपुर, खिदरपुर जादौन, बहरावण्डा कलां, रोड़ावद, अक्षयगढ़, सिंगौर कलां, क्यारदा कलां (चित्तौला), बालेर, कोसरा छारेटा तोड़, बिचपुरी गुजरान, बाजोली एवं कुरेड़ी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं तहसीलदार नीरज सिंह (7042836379) को ग्राम पंचायत हलौन्दा, दुमौदा, फलौदी, टोडरा, रामपुरा, चितारा, बलवन-खुर्द (खानपुर), लहसोड़ा, आवण्ड-सवाईगंज, छाण, अल्लापुर, बहरावण्डा खुर्द, पाली, दौलतपुरा, फरिया, खण्डेवला, मेई कला एवं गण्डावर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्त अधिकारी 2 से 6 नवम्बर तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। प्रशासन की ओर से की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य 3 नवम्बर को चारों पंचायत समितियों में होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
