सवाई माधोपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर को होगी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर की विभिन्न पंचायत समितियों में उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

सवाई माधोपुर, 18 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में वार्ड पंच एवं सरपंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 24 सितम्बर को उपखण्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षण व्यवस्थाओं के तहत होने वाली लॉटरी प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने समय निर्धारित कर दिया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 24 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर, बौंली एवं गंगापुर सिटी में प्रातः 10ः30 बजे वार्ड पंच एवं सरपंच पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
इसी क्रम में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा, बामनवास एवं वजीरपुर में दोपहर 12ः30 बजे आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया संपादित होगी। पंचायत समिति खण्डार एवं मलारना डूंगर में दोपहर 2ः30 बजे आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत वार्ड पंच एवं सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण की यह प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपखण्ड स्तर पर सम्पन्न होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
