सवाई माधोपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव कार्य के लिए गठित प्रकोष्ठों को समाप्त करने और प्रतिनियुक्त कार्मिकों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने लेखा भुगतान, निर्वाचन भण्डार एवं निर्वाचन व्यय लेखा प्रकोष्ठ को छोड़कर शेष सभी प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी आदेश में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां नियुक्त समस्त कार्मिकों को आज ही कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करना सुनिश्चित कराएं।

आदेश के अनुसार, लेखा भुगतान, निर्वाचन भण्डार एवं निर्वाचन व्यय लेखा के शेष तीन प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को भी आवश्यकतानुसार कार्मिकों को अपने यहां रखते हुए अन्य कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को भी अपने कार्यालयों में चुनाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्त अन्य विभागों के कार्मिकों को तत्काल कार्यमुक्त करने और उनके मूल पदस्थापन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चुनाव संबंधी अस्थायी व्यवस्थाओं को समेटने और प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को नियमित विभागीय दायित्वों पर वापस भेजने की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story