सवाई माधोपुर जिले में पैकेज्ड वस्तुओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को बौंली परिक्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पैकेज्ड कमोडिटीज नियम, 2011 के प्रावधानों की जांच की गई।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान अधिकारी अशोक मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत राजेश एंड कम्पनी, श्री कल्याण प्रोविजन स्टोर तथा राजेश किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों पर पैकेज्ड वस्तुओं की अधिकतम खुदरा कीमत और संबंधित नियमों की पालना की स्थिति का सत्यापन किया गया। निरीक्षण में तीनों प्रतिष्ठानों पर निर्धारित नियमों का पालन होता पाया गया। साथ ही, वस्तुओं की बिक्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के अनुरूप होना भी सामने आया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी अशोक मित्तल ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे पैकेज्ड वस्तुओं के निर्माण, पैकेजिंग, मूल्य अंकन और बिक्री से संबंधित सभी निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिले में चलाए जा रहे इस जांच अभियान का उद्देश्य पैकेज्ड वस्तुओं की बिक्री में निर्धारित मूल्य और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। बौंली क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों पर नियमों के अनुरूप बिक्री पाई गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story