सवाई माधोपुर, 30 मार्च। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिले में राजकीय विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए संचालित अभिनव पहल भविष्य की उड़ान के तहत ओबेरॉय वन्य विलास ग्रुप द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) के तहत करीब 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का नवीन भवन का निर्माण करवाकर भवन को शिक्षा विभाग को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ विद्यालय परिसर

ओबेरॉय ग्रुप द्वारा विद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन कक्षा कक्षों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त छात्रों के मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रसोई घर, विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण भी किया गया है। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ हस्तांतरण समारोह

विद्यालय हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान ओबेरॉय ग्रुप सवाई माधोपुर के मानव संसाधन प्रबंधक लोकेश एवं चीफ इंजीनियर सुधीर ने एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) देवी लाल मीणा, कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना एवं सरपंच ग्राम पंचायत माधोसिंहपुरा ओम प्रकाश सैनी की उपस्थिति में विद्यालय की संस्था प्रधान नीलम धनवानी को हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा।

शिक्षा विभाग ने जताया आभार और भविष्य की उम्मीदें

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा ने ओबेरॉय ग्रुप के इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार की पहल से सरकारी विद्यालयों के भौतिक संसाधनों में सुधार होता है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है।" साथ ही उन्होंने भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों के विकास हेतु सहयोग जारी रखने का आग्रह किया।

ओबेरॉय ग्रुप का निरंतर सामाजिक सहयोग

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओबेरॉय ग्रुप द्वारा गत वर्ष भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खिलचीपुर सहित अन्य विद्यालयों में भौतिक विकास कार्यों के लिए लगभग 65 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story