सवाई माधोपुर, 24 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद राठौद के भौतिक विकास हेतु सामूहिक जनसहयोग के माध्यम से विद्यालय को 1 लाख 30 हजार रुपए की राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई है। यह सहयोग न केवल विद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

जिला कलक्टर को सौंपी गई सहयोग राशि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सहयोग राशि का चैक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रसाद शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया। इस दौरान सीडीईओ मीना लसाडिया, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं एडी कालूराम बैरवा उपस्थित रहे।

भविष्य की उड़ान से सुदृढ़ होती जनभागीदारी

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल "भविष्य की उड़ान" के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार के जन सहयोग से विद्यालयों के विकास को नई गति मिल रही है और समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।"

विद्यालय को मिलेगी कुल 3.25 लाख की राशि

कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त 1 लाख 30 हजार रुपए के जनसहयोग पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 1 लाख 195 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 3 लाख 25 हजार रुपए की राशि उपलब्ध होगी, इस राशि का उपयोग विद्यालय में मरम्मत कार्य, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था, इन्वर्टर क्रय करने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

24 पीआरओ 4 जिला कलक्टर काना राम को चैक सुपुर्द करते प्रधानाचार्य राम प्रसाद शर्मा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story