नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सवाई माधोपुर में छह निकायों के लिए अधिकारी नियुक्त
सवाई माधोपुर में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू, छह निकायों में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

सवाई माधोपुर जिले में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) काना राम ने जिले के छह नगरीय निकायों में वार्ड सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने यह नियुक्तियां राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 में प्रदत्त शक्तियों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में की हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद गंगापुरसिटी एवं सवाई माधोपुर के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि संबंधित तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार नगरपालिका वजीरपुर, बौंली, बामनवास एवं खण्डार में भी संबंधित उपखण्ड अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी दायित्वों का समयबद्ध एवं सुचारू रूप से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
