सवाई माधोपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी हो गई है। जिले के 6 नगरीय निकायों के 215 वार्डों में पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए कुल 1,952 नामांकन पत्रों में से 631 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 1,321 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके आधार पर कुल 1,200 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि सवाई माधोपुर नगर परिषद में दाखिल 501 नामांकन पत्रों में से 180 निरस्त तथा 321 वैध पाए गए। इसके आधार पर 303 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

गंगापुर सिटी नगर परिषद में कुल 618 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 165 निरस्त तथा 453 वैध पाए गए। इसके आधार पर 374 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

बामनवास नगर पालिका में 197 नामांकन पत्रों में से 74 निरस्त तथा 123 वैध पाए गए। यहां 123 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। वजीरपुर नगर पालिका में 215 नामांकन पत्रों में से 58 निरस्त तथा 157 वैध पाए गए। इसके आधार पर 133 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

बौंली नगर पालिका में 257 नामांकन पत्रों में से 94 निरस्त तथा 163 वैध पाए गए। इसके आधार पर 163 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। वहीं, खण्डार नगर पालिका में 164 नामांकन पत्रों में से 60 निरस्त तथा 104 वैध पाए गए। यहां 104 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर पालिका खण्डार एवं बौंली में 9 सितंबर को मतदान होगा। वहीं, द्वितीय चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास एवं वजीरपुर में 11 सितंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को संपन्न होगी।

नामांकन संवीक्षा के बाद अब अभ्यर्थिता वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया के साथ नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story