सवाई माधोपुर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी/एएलएमटी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने की।

गौरव बुडानिया ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता प्रशिक्षित और दक्ष मतदान कार्मिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवहारिक, स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कार्मिक को निर्वाचन प्रक्रिया की सभी बारीकियों का समुचित ज्ञान होना जरूरी है, ताकि मतदान दिवस पर सभी कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार त्रुटिरहित और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पारस चन्द जैन, राजेंद्र कुमार वर्मा एवं रघुवर दयाल मथुरिया ने मतदान केंद्र की स्थापना, मॉक पोल, ईवीएम की कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का संचालन, सील एवं टैग सत्यापन, मतदान अधिकारियों के दायित्व, मतदान उपरांत सामग्री की पैकिंग तथा निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) से संबंधित विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की स्पष्ट जानकारी देने पर केंद्रित रहा, जिससे मतदान दिवस पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जा सके।

फोटो कैप्शन:- 12 पीआरओ 4 एवं 5 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते कार्यवाहक जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story