सवाई माधोपुर, 11 नवम्बर।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा–2025 का आयोजन आगामी 16 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इस परीक्षा में सवाई माधोपुर जिले से कुल 773 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सवाई माधोपुर ने जानकारी दी कि इस वर्ष परीक्षा केन्द्रों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पूर्व में निर्धारित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवाई माधोपुर को इस बार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन से प्रतिस्थापित किया गया है। दूसरा परीक्षा केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर पूर्ववत रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि यह परिवर्तन राष्ट्रीय अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के आयोजन के कारण किया गया है। अब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन में कक्षा 10वीं के प्रथम 400 परीक्षार्थी, जबकि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में कक्षा 10वीं के शेष 274 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12वीं के 99 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने की अपील की है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू एवं अनुशासित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करना आवश्यक है।

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा न केवल विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने का माध्यम है, बल्कि यह राज्य के उदीयमान युवाओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए अवसर भी प्रदान करती है। आने वाले शनिवार को होने वाली यह परीक्षा जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story