सवाई माधोपुर, 3 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान—‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा में आयोजित किया गया। जयपुर के यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण धाकड़ और नारंगी देवी सहित राजीविका के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की उपलब्धियों, सहभागिता और अनुभवों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साझा किया गया। टू-वे संवाद के माध्यम से महिलाओं से सीधे संवाद भी किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार एवं भर्ती, मातृ स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण और बालिका कल्याण से संबंधित उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में राजीविका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story