अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 12 अक्टूबर 2026 को सवाई माधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलनपुर में “नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज” सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में बालिकाओं को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने, विभागीय योजनाओं और माय भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना और उपलब्ध अवसरों से जोड़ना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट जितेन्द्र बहादुर, महिला अधिकारिता विभाग और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें अपनी समस्याएं परिवार तथा विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ साझा करने, समय का उचित प्रबंधन करने और जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।

महिला अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ सहायक रामराज मीणा और विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश गुप्ता ने बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने तनावपूर्ण परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के साथ उपलब्ध संसाधनों और अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से अनीता कंवर, प्रिया तेहरिया और रिंकी सेन ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न अवसरों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यशाला के दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा “माहवारी स्वच्छता प्रबंधन” विषयों पर प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कोमल स्वामी ने प्रथम, पिंकी प्रजापत ने द्वितीय और ट्विंकल खोरवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में भारती प्रजापत प्रथम, रिषिका खोरवाल द्वितीय और रुजेला बानो तृतीय स्थान पर रहीं। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मीना जैन, मंजू शर्मा, जगदीश प्रसाद मीणा और नितेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से बालिकाओं को तनाव से निपटने के तरीकों, महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं और माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध गतिविधियों की जानकारी देने के साथ उनकी जागरूकता, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story