सवाई माधोपुर: स्कूलों में 'नालसा जागृति' अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पोक्सो एक्ट और बच्चों के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर करीब 1000 विद्यार्थियों को शिक्षित किया गया।

सवाई माधोपुर के विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र और विधिक जानकारी लेते छात्र।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ताओं एवं अधिकार मित्रों द्वारा दिनांक 05 मई 2026 से 15 मई 2026 तक जिलेभर के विद्यालयों में ‘नालसा जागृति सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 के प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों, बच्चों को प्राप्त निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता तथा नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता, अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल, धनराज मीणा, बुनियाद अली एवं मुकेश कुमार शर्मा द्वारा गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में तालुका बौंली में पैनल अधिवक्ता गणपत लाल गुर्जर, मोहम्मद जाहिद शिरवानी एवं अनिल कुमार शर्मा तथा अधिकार मित्र बामचंद भदौरिया एवं देवनारायण गुर्जर द्वारा विश्व भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकसूदनपुरा, श्री विनायक माध्यमिक विद्यालय बौंली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली एवं लक्ष्य उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तालुका खंडार में पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा एवं रमेशचंद तेहरिया तथा अधिकार मित्र बैकुंठनाथ मिश्रा एवं संजीविका सोनी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेई खुर्द तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुरा में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किए गए।
तालुका गंगापुर सिटी में अधिकार मित्र मुकेश कुमार गुर्जर एवं भूपेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामन बड़ौदा तथा डीएस पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इसी प्रकार तालुका बामनवास में पैनल अधिवक्ता रामसिंह मीणा तथा अधिकार मित्र भूरसिंह गुर्जर एवं हाकिम सिंह गुर्जर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहली प्रेमपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन सभी जागरूकता शिविरों में लगभग 950 से 1000 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया। यह अभियान बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
