सवाई माधोपुर, 19 सितम्बर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 21 सितम्बर को अध्यक्ष और 22 सितम्बर को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है। जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने संबंधित नगर निकाय एवं निर्वाचन स्थलों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित निर्वाचन स्थल पर उपस्थित रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नगर परिषद सवाई माधोपुर परिसर के लिए मदन लाल मीणा, उप रजिस्ट्रार सवाई माधोपुर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर परिषद गंगापुर सिटी परिसर में यह जिम्मेदारी मुकुट सिंह, तहसीलदार तलावड़ा को सौंपी गई है।

उप जिला कलक्टर परिसर बौंली के लिए भरतलाल मीणा, तहसीलदार मित्रपुरा को नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति परिसर बामनवास में राजेन्द्र कुमार मित्तल, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर कानून एवं शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

नगर पालिका परिसर वजीरपुर के लिए भूजेश कुमार सिहरा, तहसीलदार बरणाला तथा नगर पालिका परिसर खण्डार के लिए चन्द्र प्रकाश वर्मा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने सभी नियुक्त अधिकारियों को सतर्कता एवं गंभीरता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। 21 सितम्बर को अध्यक्ष और 22 सितम्बर को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story