नगर परिषद सवाई माधोपुर चुनाव: 72 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, अब 231 मैदान में
सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी के बाद 60 वार्डों में 231 अभ्यर्थी मैदान में रह गए हैं। 72 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। 4 सितंबर को सुबह 10 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के 60 वार्डों में नाम निर्देशन पत्रों की नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। निर्धारित समय सीमा तक 72 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली। अब 231 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं। 4 सितंबर को शेष अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर मांगीलाल ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 303 वैध नामांकित अभ्यर्थी थे। इनमें से 72 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब 231 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से विकास, वार्ड 2 से हेमराज महावर, वार्ड 4 से हेतराम मीणा, वार्ड 5 से श्याम सिंह तथा वार्ड 6 से घनश्याम एवं राधेश्याम योगी ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। वार्ड 9 से विनय सिंह एवं अशोक सैनी, वार्ड 10 से चन्द्रकांता लोधा, वार्ड 11 से ऋचा गौतम, पिंकी एवं संतोष गर्ग, वार्ड 12 से रचना बैरवा तथा वार्ड 13 से फरियाद ने नाम वापस लिए।
इसी तरह वार्ड 14 से माया पहाड़िया, सुगना देवी एवं संतोष देवी, वार्ड 16 से रूपल नायक, वार्ड 17 से विकास एवं अमन वाल्मीकि, वार्ड 18 से प्रशांत गुप्ता, राजेश कुमार सिंघल, रतिमान जांगिड़ एवं महेश कुमार तथा वार्ड 19 से अरविन्द सैनी, विनोद एवं लालचन्द सैनी ने अभ्यर्थिता वापस ली।
वार्ड 20 से दिनेश शर्मा, वार्ड 22 से रूप सिंह एवं कुलदीप कुमार जागा, वार्ड 24 से नूर मोहम्मद, वार्ड 26 से मंजूर अली एवं अशफाक अहमद तथा वार्ड 28 से वीरेन्द्र ने भी नाम वापस लिए।
वार्ड 30 से दीपक कुमार स्वर्णकार, वार्ड 33 से धर्मेन्द्र कुमार सिंघी एवं हरिश भारद्वाज, वार्ड 36 से रामावतार, वार्ड 39 से रजीउद्दीन, मोहम्मद रईस अंसारी, ताहिर मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, वसीम अहमद एवं सईद अहमद अंसारी, वार्ड 40 से बादाम, वार्ड 41 से हरकचन्द जैन एवं सलामुद्दीन, वार्ड 42 से शैलेन्द्र कुमार तथा वार्ड 44 से ब्रहमप्यारी ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।
इसके अलावा वार्ड 45 से बृजेश, कैलाश एवं राकेश खोरवाल, वार्ड 46 से गुड्डी, वार्ड 47 से अनुप देवी एवं मंजुलता, वार्ड 48 से विक्रम बैरवा, वार्ड 50 से सुरेन्द्र, वार्ड 52 से संजू कुमारी योगी, वार्ड 53 से पदम सिंह, गिर्राज कुमार नामा, कमलेश, संतोष देवी एवं सन्नी, वार्ड 54 से दिलीप कुमार यादव, वार्ड 56 से प्रियंका शर्मा एवं उमा अग्रवाल, वार्ड 58 से कपिल ओबेराय, राजेश सिंह, रूप चन्द सैनी एवं आरिफ, वार्ड 59 से सुनील कुमार शर्मा तथा वार्ड 60 से वन्दना राजपूत ने भी नाम वापस लिए।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद नगर परिषद सवाई माधोपुर के सभी 60 वार्डों में अब 231 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में शेष अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद सवाई माधोपुर के 60 वार्डों के चुनाव में मैदान में बचे अभ्यर्थियों की स्थिति औपचारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
