सवाई माधोपुर जिले में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के तहत अब तक पशुपालकों को 168.77 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार की इस पहल से पशुधन की सुरक्षा के साथ पशुपालकों को आर्थिक जोखिम से राहत मिल रही है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि जिले में अब तक 26,278 से अधिक पशुपालकों ने अपने 61,500 से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया है। इनमें से 48,107 से अधिक पशुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 43,132 पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी हो चुकी हैं।

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। जिले के हजारों परिवारों की आजीविका पशुधन पर निर्भर है। ऐसे में पशुओं का बीमा पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करता है। प्राकृतिक आपदा या अचानक बीमारी फैलने से पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।

पशुपालकों को ऐसी परिस्थितियों से बचाने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने उनके हित में अभिनव पहल करते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना शुरू की। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों के अमूल्य पशुधन का बीमा कर उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

योजना का लाभ अब सवाई माधोपुर जिले के पशुपालकों को भी मिलने लगा है। अब तक 168.77 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान इस दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पशुधन को होने वाले नुकसान की स्थिति में पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिल रही है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का अधिक से अधिक बीमा कराएं और इसके लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story