देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का मोशन इंस्टीट्यूट, सवाई माधोपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान किया गया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हाल ही में घोषित जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों कुणाल मीणा, अभिषेक वर्मा, उमेश सोनी एवं हर्षित गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संस्थान के निदेशक राजवीर सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन के महत्व से अवगत कराते हुए अन्य छात्रों को भी इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

समारोह में बायोलॉजी फैकल्टी देव सर, मैथ्स फैकल्टी पवन सर, फिजिक्स फैकल्टी जयंत सर तथा केमिस्ट्री फैकल्टी कुशल सर सहित संस्थान की अन्य फैकल्टी भी उपस्थित रही। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मोशन इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि संस्थान का शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी शिक्षकों का सहयोग उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम का संचालन उदयभान अंगारा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने चयनित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि सवाई माधोपुर में मोशन इंस्टीट्यूट की स्थापना के बाद जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी के लिए कोटा या सीकर जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। संस्थान में अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम, विशाल एवं सुव्यवस्थित कैंपस, नियमित टेस्ट प्रणाली तथा छात्र-छात्राओं के लिए पृथक छात्रावास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रबंधन के अनुसार, मोशन इंस्टीट्यूट सवाई माधोपुर जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। जेईई एडवांस में विद्यार्थियों की सफलता को इसी प्रयास का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story