सवाई माधोपुर जिले में महिला के लापता होने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ माह से लापता महिला को उसके बच्चे सहित महाराष्ट्र के पुणे से दस्तयाब कर लिया। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद महिला के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर द्वारा अपराध नियंत्रण तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एससी-एसटी, जिला सवाई माधोपुर सतिश वर्मा (RPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर नेहा अग्रवाल (RPS) के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी रुक्मणी (पुलिस निरीक्षक) ने महिला के लापता होने की सूचना मिलते ही प्रकरण दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए टीम गठित कर तलाश शुरू की।

लापता महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महिला के पास मोबाइल फोन नहीं था और उन्हें किसी व्यक्ति पर संदेह भी नहीं था। ऐसे में पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर लगातार तलाश की। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। महिला की तलाश के लिए साइबर सेल का सहयोग भी लिया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचनाओं का समन्वय करते हुए तलाश जारी रखी। लगातार प्रयासों और जिला साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम पुणे, महाराष्ट्र पहुंची और महिला को उसके बच्चे सहित सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में महिला थाना सवाई माधोपुर की पुलिस निरीक्षक रुक्मणी, सहायक उपनिरीक्षक बबलूराम, महिला कांस्टेबल विनिता, कांस्टेबल अशोक तथा जिला साइबर सेल के कांस्टेबल अर्जुन की विशेष भूमिका रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story