सवाई माधोपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल ने बुधवार को देव दर्शन के बाद जयपुर स्थित कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर परिषद के विकास और आगामी कार्ययोजना को लेकर मंत्री से राय-मशविरा भी किया गया।

जीत के बाद सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल सबसे पहले खाटू श्यामजी मंदिर एवं मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर पहुंचीं। दोनों ने विधिवत दर्शन कर शहर में सुख-समृद्धि, विकास और नगर परिषद की शहरी सरकार के कुशल एवं सफल संचालन की प्रार्थना की।

इसके बाद मेवा चौधरी और माया गोयल ने जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और आशीर्वाद लिया। मुलाकात में नगर परिषद के विकास एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।

सभापति मेवा चौधरी एवं उपसभापति माया गोयल ने मोती डूंगरी गणेशजी से शहर के विकास और जनहित के कार्यों के लिए मनौती मांगी। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story