सवाई माधोपुर, 13 जुलाई। जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर जिले में 'मेरा युवा भारत (माई भारत)' अभियान को नई गति मिली है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालयों के माध्यम से युवा पंजीकरण और युवा क्लबों के गठन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 1 जुलाई से अब तक जिले में 4 हजार से अधिक युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 123 नए युवा क्लबों का गठन कर उन्हें सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया है। इन प्रयासों के बाद जिले में 'माय भारत' पोर्टल पर कुल पंजीकृत युवाओं की संख्या अब 51 हजार के पार पहुंच गई है।

जिला कलक्टर काना राम ने इस अभियान को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास और जनभागीदारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक सक्रिय युवा क्लब का गठन सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय मंच से जोड़ें। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि संगठित एवं जागरूक युवा ही विकसित भारत के निर्माण की असली शक्ति हैं।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने जुलाई 2026 के लिए जिले में 20 हजार युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी राजकीय विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अधिकतम युवाओं का पंजीकरण कराएं। साथ ही, जिला प्रशासन ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने गांव के युवा क्लब से जुड़कर राष्ट्र विकास में सक्रिय योगदान दें।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story