सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों और आशा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान कीं।

टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इस साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच, आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गई तथा पोषण, स्वच्छता और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूकता और 'गर्भ की पाठशाला'

चिकित्सा दलों ने माताओं को सुरक्षित प्रसव और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही गर्भवतियों को गर्भ की पाठशाला सम्बन्धी विडिओ दिखा कर जागरूक किया गया। इस दौरान गर्भ की पाठशाला सम्बन्धी विडिओ दिखाकर किया जागरूक। यह प्रयास मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story