सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में धारदार गुप्ती लहराकर आमजन में भय फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार गुप्ती जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह तथा श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 02.08.2026 को टीम प्रभारी श्री दयाराम हैड़ कानि 325 मय टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 02.08.2026 को श्री दयाराम हैड़ कानि 325 मय टीम में शामिल श्री दीपक कानि 1659 एवं सरकारी वाहन चालक दीपु कानि 1459 के साथ थाना क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में एक व्यक्ति के हाथ में नंगी धारदार गुप्ती लेकर सरेआम घूमने और उसे लहराकर आमजन में भय फैलाने की सूचना मिली।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामस्वरूप गुर्जर पुत्र सुरज्ञान गुर्जर, उम्र 43 वर्ष, निवासी पचीपल्या, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार गुप्ती बरामद कर जब्त की। आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इस पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 249/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्रवाई में श्री अशोक कानि 1357 की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थाना मानटाउन, श्री दयाराम हैड़ कानि 325, श्री दीपक कानि 1659, श्री दीपू कानि 1459 एवं श्री अशोक कानि 1357 शामिल रहे।

अवैध हथियारों के खिलाफ मानटाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story