अभियुक्त की गिरफ्तारी का विवरण

श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री विजयसिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व मे दिनांक 11.02.2026 को श्री सुरजपाल हैड कानि० 1244 के द्वारा प्रकरण संख्या प्रकरण सख्या 433/2025 धारा 269 बीएनएस पुलिस थाना मानटाउन मे वाछित चल रहे आरोपी अविनाश उर्फ राजू पण्डित पुत्र दिलीप उम्र 26 साल जाति ब्राहम्ण निवासी लोरवाडा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को माननीय न्यायालय से प्रोडेक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर केन्द्रिय कारागृह जयपुर मे बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।

मामले की पृष्ठभूमि और कानूनी कार्यवाही

"दिनांक 03-12-2025 को माननीय न्यायालय न्यायाधीश महोदय, विशिष्ठ न्यायालय, अजा/अजजा अनि. प्रकरण सवाई माधोपुर न्यायालय में विचारित प्रकरण सरकार बनाम अविनाश उर्फ राजू पण्डित वगैरा सेशन प्रकरण संख्या 65/2022 अंतर्गत धारा 323 341, 394, 34 भा.द.स. 3 एससी/एसटी एक्ट में मुलजिम में अविनाश उर्फ राजू पण्डित जाति ब्राहम्ण पुत्र दिलीप निवासी लोरवाडा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर जमानत पर आजाद रहते हुये न्यायालय में जानबूझकर दिनांक 24.11.2025 को बिना कारण अनुपस्थित हो गया है।"

जिस पर पुलिस थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 433/2025 धारा 269 बीएनएस मे पंजीबद्ध किया गया मुल्जिम को माननीय न्यायालय से प्रोडेक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर केन्द्रिय कारागृह जयपुर से मुल्जिम को प्राप्त कर बाद अनुसंधान मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।

अपराधिक रिकॉर्ड

  • मुलजिम के विरुध्द पुर्व में करीब 13 प्रकरण लुट, चोरी, किडनेपिग, मारपीट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण थाना बोली, बामनवास जिला सवाई माधोपुर व जिला टोक, जयपुर के थानो मे दर्ज है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

  • 01. सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
  • 02. श्री बलवीर सिंह स०उ०नि०
  • 03. श्री सुरजपाल हैड कानि० 1244
  • 04. श्री ब्रह्मानन्द कानि० 1152
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story