सवाई माधोपुर, 30 मार्च। जिले में मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया क्रेश प्रोग्राम का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 14 मई तक जिलेभर में सघन रूप से संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

बचाव और जन-जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

सीएमएचओ ने कहा कि "अभियान का उद्देश्य मच्छरजनित रोगों पर समय रहते नियंत्रण कर आमजन को सुरक्षित रखना है।" सभी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर तत्काल सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा एंटी लार्वा एवं एंटी एडल्ट गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके। अभियान के दौरान आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा।

रोकथाम और त्वरित कार्रवाई की रणनीति

सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर लार्वा प्रदर्शन, आईईसी गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “रोकथाम ही सबसे बड़ा बचाव है” और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान मलेरिया पॉजिटिव केस सामने आने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोर्स रिडक्शन और नियंत्रण गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अभियान की सफलता के लिए कीटनाशकों, दवाइयों एवं आवश्यक लॉजिस्टिक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story