महिला थाना सवाई माधोपुर में दर्ज दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, धमकाने और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में वांछित चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी जाकिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपराध नियंत्रण एवं महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराधों में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में वांछित अपराधियों की अतिशीघ्र धरपकड़ हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई।

सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं श्री विजय सिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री सतीश वर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईसीएडब्ल्यु सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्रीमती रूकमणी पु.नि. थानाधिकारी महिला थाना के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना पर दर्ज मु.नं. 44/2026 धारा 64(2) (ड), 77, 351(2), 318 (4) बीएनएस महिला थाना सवाई माधोपुर में वांछित आरोपी जाकिर हुसैन पुत्र श्री छितर खान जाति मुस. उम्र 34 साल निवासी खत्री के फार्म हाउस के पास, बम्बोरी थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना का विवरण यह है कि दिनांक 08.05.2026 को एक टाईपशुदा परिवाद कार्यालय श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय स.मा. से पीड़िता का थाना हाजा पर प्राप्त हुआ था। परिवाद में पीड़िता ने बताया कि उसकी जानकारी अक्टूबर 2024 में आरोपी जाकिर से हुई थी और वह उसकी हर्ष कलेक्शन रैडीमेड की दुकान पर काम करने लगी थी।

परिवाद के अनुसार जनवरी 2025 में आरोपी ने परिवादिया को ज्यूस में बेहोशी की दवाई मिलाकर पिला दी और डाक्टर को दिखाने की कहकर अपने कमरे खैरदा में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार डरा-धमकाकर बलात्कार करता रहा। मार्च 2025 में आरोपी उसे अजमेर दरगाह ले गया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया आदि।

उक्त मामले में महिला थाना सवाई माधोपुर में मु.नं. 44/2026 धारा 64 (2) (उ), 77, 351(2), 318 (4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित एवं 5000 रुपये के इनामी आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story