कोली समाज का 10वां प्रतिभा सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन 30 अगस्त को, आवेदन 25 अगस्त तक
सवाई माधोपुर में 30 अगस्त को कोली समाज का 10वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

तस्वीर में जिला महावर विकास संस्था के पदाधिकारी और समाज बंधु पोस्टर तथा पर्चे हाथ में लेकर जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिला महावर विकास संस्था सवाई माधोपुर के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था का दसवां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 30 अगस्त, रविवार को प्रातः 10 बजे रेलवे संस्थान (लोको), रेलवे स्टेशन के पास, सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समाज स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार भी जारी है।
संस्था के अध्यक्ष बद्रीलाल महावर ने बताया कि सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाड़ौती, मलारना डूंगर और गंगापुर सिटी का दौरा किया। इस दौरान समाज बंधुओं से आयोजित होने वाले दसवें प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा उनकी इच्छानुसार आर्थिक सहयोग भी प्राप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सत्र 2025-26 की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा IAS, IPS, RAS, RPS, RIS, NEET और JEE में चयनित व्यक्तियों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान के लिए केवल जिला सवाई माधोपुर के निवासी ही पात्र होंगे।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आवेदक का भारत निवासी एवं कोली समाज का सदस्य होना अनिवार्य है। युवक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा युवती की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अगस्त रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र राजेन्द्र कुमार महावर के मोबाइल नंबर 9461054630 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। आगामी सम्मेलन को लेकर संस्था की तैयारियां और समाज में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
