महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवाला के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला कलक्टर काना राम ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को 0.77 हैक्टेयर भूमि निःशुल्क आवंटित की है।

जिला कलक्टर काना राम ने प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जोगियों का पुरा शिवाला, तहसीलदार वजीरपुर के प्रस्ताव एवं उपखण्ड अधिकारी वजीरपुर की अभिशंषा पर यह निर्णय लिया है।

ग्राम शिवाला की 0.77 हैक्टेयर भूमि का राजस्थान काश्तकारी (सरकारी) नियम, 1955 के नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तित किया गया है। इसके बाद राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवाला के भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया है।

प्रशासन के इस निर्णय से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवाला के भवन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय भवन निर्माण से जुड़ी आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story