सवाई माधोपुर में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, बजरिया की बैठक में सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री महर्षि गौतम परमार्थिक सेवा संस्था का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संस्था के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों का मनोनयन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, संस्था के संरक्षक पद पर हरिमोहन शर्मा, रिडर, वैद्य नाथू लाल शर्मा, रमेश पंडित, प्रहलाद गौतम और हनुमान प्रसाद पंचारिया को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पत्रकार सुरेंद्र शर्मा को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर बुद्धि प्रकाश गौतम पढ़ाना वाले और चंद्र मोहन गौतम खाट वाले को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में धर्मेंद्र गौतम कोषाध्यक्ष, मुरली गौतम महामंत्री और प्रवक्ता पद पर सत्यनारायण हावा को मनोनीत किया गया।

संस्था में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रमोद शंकर शर्मा एडवोकेट, भगवान सहाय शर्मा, अनुपम गौतम, मुकेश गौतम भूरी पहाड़ी वाले और अंजनी गौतम का मनोनयन किया गया।

इसके अलावा सदस्य के रूप में रमेश चंद्र शर्मा खाट वाले, लेखराज शर्मा, पंडित भुवनेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, दीपक गौतम, उमेश शर्मा, सुरेश चंद बल्लू किला, दीपक खाट, अजय कुमार शर्मा, चेतन कुमार शर्मा और दुर्गा शंकर गौतम सहित अन्य को मनोनीत किया गया।

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, बजरिया सवाई माधोपुर की इस बैठक में गठित श्री महर्षि गौतम परमार्थिक सेवा संस्था का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित कर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story