सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी शहर में 13वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर के रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी।

नरेश सिंधी ने बताया कि कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा, हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर, प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर और गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि इस कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। यात्रा की विशेष बात यह है कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी।

नरेश सिंधी ने बताया कि कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप दें। 3 अगस्त को आयोजित होने वाली यह सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा शहर में धार्मिक आयोजन के रूप में संपन्न होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story